{"_id":"6ae058e6f6e1a48d9704b436","slug":"video-scuffle-broke-out-between-two-groups-over-mermaid-show-in-deeh-raebareli-with-commotion-over-tickets-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के डीह में जलपरी का शो देखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टिकट को लेकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के डीह में जलपरी का शो देखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टिकट को लेकर हुआ हंगामा
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में जलपरी का शो देखने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट में एक युवक घायल हो गया है। वहीं अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलपरी शो संचालक व विवाद कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है।
चौकी क्षेत्र के परशदेपुर कस्बे के रामलीला मैदान में सोमवार को दशहरा मेले में लगे जलपरी शो को देखने के लिए कुछ युवक बिना टिकट लिए ही प्रवेश करने लगे तो संचालक ने बिना टिकट के प्रवेश नही दिया और कहा कि पहले टिकट लो उसके बाद प्रवेश मिलेगा।इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहा सुनी होने लगी और बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षो से लाठी डंडे व लात घूंसे चलने लगे।
दोनों पक्षो में हुई मारपीट में एक युवक के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। इस दौरान मेले में आए लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल मच गया और देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। वहीं देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
मारपीट के मामले में एक पक्ष के अनूप शुक्ला ने परशदेपुर चौकी में जलपरी शो संचालक सहित दस बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट किये जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
वहीं जलपरी शो संचालक राकेश कुमार ने बताया कि बिना टिकट प्रवेश कर रहे थे,टिकट लेकर अंदर जाने की बात कही तो गाली देते हुए मारपीट करने लगे,यही नही शो में काम करने वाली लड़कियों से भी अभद्रता की है।
वहीं दूसरे पक्ष के शुभम शुक्ला ने बताया कि चाचा के लड़के को लेकर मेला देखने गए थे,वहा जलपरी का शो चल रहा था हम लोग भी पहुंचे और 50 रुपये का टिकट लिए और उनको अंदर भेज कर बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे इसी दौरान संचालक द्वारा बाहर जाने को कहा तो हमने कहा कि एक लड़का अंदर गया है उसी का इंतजार कर रहा हूँ।
इतने में वो लोग मारपीट पर आमादा हो गए और मारपीट शुरू कर दिए और मेरे चाचा के लड़के को कड़े से मारा जिसमे उसका सर फट गया है। सलोन सीओ यादुवेन्द्र बहादुर पाल ने बताया की मामला संज्ञान में नही है। अगर मारपीट हुई है तो जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।