फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The corporation has forgotten the Chief Minister's Rural Transport Scheme.

Raebareli News: मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना को भूल गया निगम

Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The corporation has forgotten the Chief Minister's Rural Transport Scheme.
रायबरेली। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एक साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। आठ रूटों पर निजी बसों के संचालन की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक एक भी बस नहीं चली। इससे गांवों को शहर से जोड़ने और ग्रामीणों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा अधूरी है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले की सभी 980 ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ने की तैयारी थी। आवेदन मिलने के बाद करीब सात माह पहले डीएम ने आठ रूटों पर बसें चलाने की स्वीकृति दी थी। इनमें दलीपुर से भोजपुर, सरेनी होते हुए रायबरेली, परसदेपुर से सलोन होते हुए रायबरेली, बनी से छातोह होते हुए रायबरेली, महारानीगंज से खीरों और सतांव होते हुए रायबरेली, सलोन से डीह और परसदेपुर होते हुए रायबरेली, पूरे राई से छतोह और परसदेपुर होते हुए रायबरेली, करौली दमा से डलमऊ होते हुए रायबरेली तथा बेड़ारू से शिवगढ़ होते हुए रायबरेली मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने स्वीकृति के बाद 15 दिन में बसों का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक किसी भी रूट पर सेवा शुरू नहीं हुई। वाहन मालिक बसों का संचालन लखनऊ या कानपुर तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। टैक्स आदि को लेकर असमंजस के चलते वे संचालन से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि आठ रूटों पर निजी बसों के संचालन की स्वीकृति मिली थी। वाहन मालिकों से बातचीत की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द बसें चलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed