{"_id":"6ae0fafc096d26d4820f40bc","slug":"minor-granted-entry-into-hotel-manager-and-boyfriend-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170902-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नाबालिग को होटल में दी एंट्री, मैनेजर व प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नाबालिग को होटल में दी एंट्री, मैनेजर व प्रेमी गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज-उन्नाव हाईवे के किनारे सेमरी के केसौली गांव के पास राजमहल पैलेस नाम से संचालित ओयो होटल में मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। होटल में देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्रवाई और होटल बंद कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा तो दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इनमें उन्नाव की 15 वर्षीय किशोरी को रजिस्टर में बालिग दिखाकर प्रवेश देने का मामला सामने आया। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर उसके प्रेमी और होटल मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। रात आठ बजे होटल सीज कर दिया गया। पुलिस ने मैनेजर और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह करीब 11 बजे केसौली और आसपास के गांवों के लोग होटल के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने अवैध रूप से होटल संचालित करने और वहां देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी हुई। हंगामा बढ़ने पर सीओ लालगंज सुजीत राय और खीरों पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में छापा मारा।
पुलिस को उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी और लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डोडेमऊ गांव निवासी राज चौधरी आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके अलावा 19 वर्षीय युवती एक युवक के साथ मिली। पुलिस के अनुसार, बालिग युवती और उसके प्रेमी के होटल आने की जानकारी पर परिजन भी पहुंचे थे। दोनों के बालिग होने और परिजनों की सहमति से होटल आने के कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। हालांकि, युवक का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर राज चौधरी और होटल मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि युवक किशोरी को शारीरिक शोषण के लिए होटल ले गया था। वहीं, मैनेजर ने किशोरी के नाबालिग होने के बावजूद रजिस्टर में उसे बालिग दर्ज कर प्रवेश दिया। यह नियमों के खिलाफ है।
केसौली के प्रशासक अशोक कुमार ने होटल के अवैध संचालन का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि होटल अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बिना चल रहा था। रात आठ बजे होटल सीज कर दिया गया। मौके से एक बाइक और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस वाहनों के मालिकों का पता लगा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।