{"_id":"6a86db3a26b4f936190d2880","slug":"video-rayabral-sahakara-samata-ma-naha-upalbthha-yaraya-ltaka-raha-tal-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सहकारी समिति में नहीं उपलब्ध यूरिया, लटक रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सहकारी समिति में नहीं उपलब्ध यूरिया, लटक रहा ताला
रायबरेली: क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद का स्टॉक खत्म होने से ताले लटक रहे हैं, जबकि कुछ समितियों में सीमित मात्रा में ही यूरिया उपलब्ध है।
सहकारी समिति घुरवारा के सचिव अभय बाजपेयी ने बताया कि समिति में फिलहाल मात्र 20 बोरी यूरिया उपलब्ध है। शुक्रवार तक यूरिया की नई खेप आने की उम्मीद है। वहीं बी-पैक्स कटघर के सचिव रामप्रकाश सिंह ने बताया कि समिति में करीब एक सप्ताह से यूरिया उपलब्ध नहीं है।
सहकारी समिति रायपुर टप्पा हवेली में भी गुरुवार को ताला लटका मिला। सचिव सुनील ने बताया कि सोमवार को यूरिया का स्टॉक समाप्त हो गया था। गुरुवार शाम तक यूरिया की नई खेप आने की संभावना है।
हालांकि घुरवारा सहकारी समिति में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान लल्ला सिंह और देशराज ने बताया कि समिति में खाद सरकारी दरों पर आसानी से मिल जाती है। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया लेने के लिए किसानों पर किसी तरह की बाध्यता नहीं है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खाद ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।