{"_id":"69874229a58645d5a70f353b","slug":"video-rayabral-ma-khata-ma-bjal-pal-lgana-para-kasana-na-jataya-varathha-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में खेत में बिजली पोल लगाने पर किसानों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में खेत में बिजली पोल लगाने पर किसानों ने जताया विरोध
रायबरेली में जगतपुर क्षेत्र के पूरे इच्छा सिंह मजरे बिन्नावां गांव में खेत में बिजली का खंभा लगाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। विरोध के चलते काफी देर तक काम रुका रहा। किसानों ने कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। काम बंद होने पर पावर कॉर्पोरेशन और राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पैमाइश के बाद बिजली का पोल चकरोड़ मार्ग के किनारे लगाया। इसके बाद ग्रामीण सहमत हुए।
विद्युत उपकेंद्र गदागंज से नलकूप किसानों के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। पूरे इच्छा सिंह मजरे बिन्नवां गांव निवासी रावेंद्र सिंह के खेत में बिजली का खंभा लगाने के लिए खोदाई शुरू कर दी। जानकारी होने पर रावेंद्र के बेटे दीपक, अंकित मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। बताया कि उनके खेत में पहले से ही बिजली के पोल लगे हैं। अब दूसरी जगह फिर से खंभे लगाए जा रहे हैं। किसानों के विरोध के बाद काम बंद हो गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम के साथ पावर कॉर्पोरेशन की टीम मौके पर पहुंची।
लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। इसके बाद बिजली का खंभा चकरोड़ के किनारे लगाया गया। इसके बाद किसान सहमत हुए। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि पैमाइश के बाद चकरोड़ के किनारे बिजली का खंभा लगवाया गया है। किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।