{"_id":"6accbf7461998027c30a9246","slug":"video-rayabral-jal-asapatal-ka-opada-ma-samavara-ka-maraja-ka-bhara-bhaugdha-umaugdha-paugdha-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी
रायबरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा, दवा और पैथोलॉजी काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम में बदलाव को मरीजों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। पर्चा बनवाने, दवा लेने और रक्त की जांच कराने में मरीजों को सबसे अधिक समस्या हुई। भीड़ अधिक होने के कारण काउंटरों पर मारामारी की स्थिति बनी रही।
ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीजों को खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ा होना पड़ा।
इमरजेंसी में बुखार के मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कुत्ता काटने के मरीज एआरवी (एंटी रेबीज वेनम) लगवाने अस्पताल पहुंचे। मेडिसिन, नेत्र रोग, हृदय रोग और नाक कान गला विभाग में सबसे अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने आए।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।