{"_id":"6a60cd4e48cd7fb813081618","slug":"video-rayabral-chhatara-ka-maga-para-gabharata-sa-vacara-hana-cahae-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: छात्रों की मांग पर गंभीरता से विचार होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: छात्रों की मांग पर गंभीरता से विचार होना चाहिए
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर शहर के छात्रों का कहना है कि छात्रों की मांग पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। लाठीचार्ज विकल्प नहीं था। कुछ छात्रों का कहना है कि पेपर लीक गंभीर मामला है और यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। सरकार को कड़े एक्शन लेने चाहिए। छात्रों का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।छात्राओं ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। यदि परीक्षाओं में धांधली होती है तो इससे छात्रों का करियर प्रभावित होता है। साथ ही सरकार और व्यवस्था पर उनका भरोसा भी कमजोर पड़ता है। छात्र अजय ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और उचित जवाब देना चाहिए। छात्र अमन ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन भी शांतिपूर्ण होना चाहिए।
सरकार को भी छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। युवाओं ने आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि संवाद के माध्यम से समाधान निकालना लोकतंत्र की भावना के अनुरूप होगा। उधर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज गेट पर सपा छात्रसभा की तरफ से जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भी छात्र-छात्रा हस्ताक्षर कर रहे हैं। सपा छात्रसभा के नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना सही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।