{"_id":"6a79d06f14bfad6727068ccb","slug":"video-rayabral-10-sal-sa-btha-paugdha-rasata-garamanae-na-uthaii-adarapasa-bnavana-ka-maga-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: 10 साल से बंद पड़ा रास्ता, ग्रामीणों ने उठाई अंडरपास बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: 10 साल से बंद पड़ा रास्ता, ग्रामीणों ने उठाई अंडरपास बनवाने की मांग
रायबरेली : क्षेत्र के अंतर्गत मखदुमपुर चौकी क्षेत्र के सैदलीपुर गांव से होकर रेलवे लाइन पार जाने वाला रास्ता करीब 10 वर्षों से बंद पड़ा है। रास्ता बंद होने के कारण आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन के पास रास्ता बंद होने से उन्हें करीब 3 से 4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 वर्ष पूर्व यहां खड़ंजा एवं डामर सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्तमान समय में रास्ता बंद होने के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता था ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेलवे लाइन के पास अंडरपास का निर्माण करा दिया जाए तो आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल सकती है।
ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है विमल सिंह चौहान एवं ग्रामीण जय सिंह, जितेंद्र यादव, जगदीश यादव और राम सिंह यादव ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले यहां खड़ंजा और डामर सड़क बनी थी। रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जनहित में बंद पड़े रास्ते का निरीक्षण कराकर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास का निर्माण कराया जाए, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।