{"_id":"6ae41ec42be68bf7060f90a6","slug":"video-pet-exam-begins-amid-tight-security-at-24-centres-in-rae-bareli-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को दो पालियों में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में रायबरेली में 19488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में निगरानी के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिले में प्रथम दिवस की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25 अक्तूबर को दो पालियों में हो चुकी है। दूसरे दिन की पीईटी 30 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। इसके बाद तीसरे दिन की पीईटी एक नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।