{"_id":"6ae0584097409bbb960fdd2b","slug":"video-200-seats-are-our-right-raebareli-hoarding-spark-political-debate-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"'200 सीट हक है हमारा'; रायबरेली में होर्डिंग से सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'200 सीट हक है हमारा'; रायबरेली में होर्डिंग से सियासत गरमाई
रायबरेली में कांग्रेस के होर्डिंग ने सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। इन होर्डिंग पर स्पष्ट रूप से ''200 सीट हक है हमारा'' का नारा लिखा हुआ है। इन होर्डिंग पर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें भी लगी हैं। कांंग्रेस कमेटी बता रही है कि होर्डिंग उन्होंने नहीं लगवाए हैं तो सवाल यह है कि यह किसने लगवाए हैं। विधानसभा सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से रायबरेली और लखनऊ में कांग्रेस के होर्डिंग लगे हैं, उसने दोनों दलों के बीच आने वाले दिनों में नई बहस का इशारा कर दिया है। लखनऊ और रायबरेली में 200 सीट हक है हमारा के होर्डिंग की चर्चा तेजी से हो रही है। मामला गोंडा तक भी पहुंचा है। शायद कारण है कि पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का वकतव्य सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि 20 भी न देते। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि ये होर्डिंग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं लगाए गए हैं। पंकज तिवारी ने यह भी कहा कि विधानसभा सीटों की संख्या और गठबंधन के संबंध में अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। संगठन पूरी निष्ठा के साथ शीर्ष नेतृत्व के सभी निर्देशों का पालन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।