{"_id":"69ad48bea33dd26c930dc016","slug":"youths-entered-the-hotel-and-beat-up-the-worker-in-pilibhit-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवकों ने होटल में घुसकर कारीगर को पीटा, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवकों ने होटल में घुसकर कारीगर को पीटा, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में ब्लॉक तिराहे के होटल में घुसकर मिठाई बनाने वाले कारीगर की पिटाई का मामला सामने आया है। दो युवकों ने होटल में घुसकर कारीगर की पिटाई की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ब्लॉक तिराहे के होटल पर काम करने वाले कारीगर प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की दोपहर के समय वह होटल के बाहर खड़ा था। इसी समय कस्बा निवासी रितिक और मनीष मोटरसाइकिल लेकर दुकान पर आए। युवकों ने बाइक उसके पैर पर चढ़ा दी।
इसका विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचने के लिए दुकान के अंदर भागने पर भी युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा। होटल में घुसकर उसकी पिटाई की। मारपीट की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।