{"_id":"6af7f5fde47a823d030b05d9","slug":"video-cow-died-when-the-hut-caught-fire-in-pilibhit-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, एक गाय जलकर मरी, दूसरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, एक गाय जलकर मरी, दूसरी झुलसी
Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:17 AM IST
Link Copied
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दियूरी में खेत में बनी झोपड़ी में शुक्रवार देर रात आग लगने से एक गाय जलकर मर गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। झोपड़ी में बंधी दो अन्य गायें लापता हैं। घटना में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
गांव दियूरी में थाना गजरौला की रिछोला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खेत में बनी झोपड़ी में बीती रात करीब 12 बजे आग लग गई। पीड़ित महेश का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी में आग लगाई है। आग इतनी भीषण थी कि उसमें बंधी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। दो गाय आग की चपेट में आने के बाद वहां से चली गईं, जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है।
पीड़ित ने रिछोला चौकी प्रभारी को तहरीर देकर घटना की जांच कराने, मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।