{"_id":"6af7f57950fe1250810dfb11","slug":"video-awareness-rally-held-regarding-census-2027-in-pilibhit-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: जनगणना 2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली, सटीक गणना का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: जनगणना 2027 को लेकर निकली जागरूकता रैली, सटीक गणना का दिया संदेश
Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:15 AM IST
Link Copied
पीलीभीत में जनगणना 2027 को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता यात्रा निकाली गई। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ भी दिलाई। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को जनगणना में सही जानकारी उपलब्ध कराने और स्व-गणना के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना में प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्व-गणना के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने और गणना के दौरान सही तथ्य उपलब्ध कराने का आह्वान किया। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई जागरूकता यात्रा के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।