Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband and wife in jail; calls ringing in from Sri Lanka, but a language barrier severs communication.

Pilibhit News: जेल में पति-पत्नी, श्रीलंका से घनघना रहे फोन, भाषा की दीवार ने तोड़ा संपर्क

Sat, 14 Nov 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 14 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife in jail; calls ringing in from Sri Lanka, but a language barrier severs communication.
शेरपुर कला में मोहम्मद इमरान का घर -संवाद
पूरनपुर(पीलीभीत)। सात साल तक अपनी पहचान छिपाकर गांव में रहने वाली श्रीलंका निवासी सुरैनी श्री वंतिका की गिरफ्तारी के बाद अब उसके मायके और ससुराल के बीच अजीब स्थिति पैदा हो गई है। पति मोहम्मद इमरान के साथ जेल पहुंची सुरैनी के मायके से लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन उसके ससुराल वाले चाहकर भी परिजन को घटना की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच भाषा की दीवार ऐसी खड़ी है कि फोन पर संपर्क होने के बावजूद बातचीत का कोई सिरा नहीं जुड़ पा रहा। उधर, माता-पिता के जेल जाने से दोनों मासूम बच्चे मां की याद में बिलख रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान के पिता रियाज अहमद ने बताया कि सुरैनी श्री वंतिका परिवार की सहमति से ही उनके घर में रह रही थी। निकाह के करीब आठ महीने बाद वह अपने मायके श्रीलंका चली गई थी। वहां तीन महीने बिताने के बाद वापस लौट आई। उसकी बड़ी बेटी जुनैरा बी का जन्म भी श्रीलंका में हुआ था। निकाह और कोर्ट मैरिज के बाद इमरान और सुरैनी दिल्ली में किराये के मकान में रहने लगे थे। कभी-कभार बच्चों के साथ पैतृक गांव शेरपुरकलां आते थे।
विज्ञापन

रियाज अहमद के अनुसार, सुरैनी जब भी गांव में रहती थी, उसके मायके से रोजाना फोन आता था। वह अपनी भाषा में ही बातचीत करती थी। मोहम्मद इमरान को उसकी भाषा कुछ हद तक समझ आती थी, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्य कुछ भी समझ नहीं पाते थे। अब गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका से लगातार कॉल आ रही हैं। फोन करने वाले अपनी भाषा में हालचाल जानना चाहते हैं, मगर ससुराल पक्ष के लोग उनकी बात समझने में असमर्थ हैं। यही वजह है कि परिजन उनसे अपनी बात भी नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वीजा की जांच के संबंध में नोटिस मिलने के बाद दंपती करीब आठ दिन पहले ही दिल्ली से बच्चों को लेकर गांव पहुंचे थे। इसके बाद हुई कार्रवाई में दोनों को जेल भेज दिया गया। सात साल तक पहचान छिपाकर गांव में रहने का मामला दूसरे दिन भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इमरान के परिजन बेटे और बहू की गिरफ्तारी से परेशान हैं। सबसे ज्यादा तकलीफ उन्हें दोनों बच्चों की हालत देखकर हो रही है। मां-बाप से बिछड़े मासूम लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। शुक्रवार को दादी दोनों बच्चों को लेकर जेल में माता-पिता से मुलाकात कराने पहुंचीं।

--------------------
जिले में रह रहे विदेशी नागरिकों की होगी जांच
पीलीभीत। श्रीलंका निवासी महिला के कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जिले में आठ साल तक रहने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। प्रकरण ने पुलिस और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिले में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस व प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों का ब्योरा जुटाया जाएगा, जो विदेश से आकर जिले में निवास कर रहे हैं। उनके रहने की वजह, पहचान और उपलब्ध दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में विदेशी नागरिकों के निवास संबंधी स्थिति की वास्तविक जानकारी जुटाना है। डीएम आलोक कुमार ने बताया जिले में रहने वाले विदेशी लोगों की जांच कराई जा रही है। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed