{"_id":"6af82b4dd12de1d08808d475","slug":"children-enjoyed-jungle-safari-on-children-day-in-pilibhit-tiger-reserve-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: बाल दिवस पर बच्चों ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, करीब से देखी वन्यजीवों की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: बाल दिवस पर बच्चों ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, करीब से देखी वन्यजीवों की दुनिया
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:05 PM IST
Link Copied
बाल दिवस के अवसर पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की ओर से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क जंगल सफारी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 190 विद्यार्थियों ने जंगल की सैर कर वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण को करीब से जाना। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि महोफ गेट से 30 विद्यार्थियों ने निशुल्क सफारी का आनंद लिया, जबकि मुस्तफाबाद गेट से 160 बच्चे जंगल सफारी पर निकले। बच्चों में सफारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जंगल के प्राकृतिक नजारे, पेड़-पौधों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को देखकर बच्चे रोमांचित नजर आए। बाल दिवस पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना तथा वन संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। पीटीआर की इस पहल से बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर जंगल और वन्यजीवों की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।