{"_id":"69304bcce5930abc430ecee3","slug":"video-ujjwal-rana-case-anger-over-unfulfilled-promises-warning-of-sit-in-from-december-8-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वल राणा प्रकरण: वायदे पूरे नहीं होने पर नाराजगी, आठ दिसंबर से धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वल राणा प्रकरण: वायदे पूरे नहीं होने पर नाराजगी, आठ दिसंबर से धरने की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में परिजनों और छात्र नेताओं के बीच पुलिस-प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। छात्र नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार से जो वायदे किए गए थे, अगर वह सात दिसंबर तक पूरे नहीं हुए तो आठ दिसंबर से आंदोलन शुरू करेंगे। छात्र नेता वीशू मलिक ने डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आंदोलन के दौरान 10 मांगों को मान लेने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। फरार आरोपी गिरफ्तार किए जाएं और इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी भंग की जाए। वित्तीय जांच हो और रिपोर्ट प्रतिनिधिमंडल को सौंपी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। छात्र के नाम पर किसी भी सार्वजनिक स्थान का नामकरण हो। फीस के अभाव में किसी भी छात्र को परीक्षा देने से न रोका जाए। इस दौरान मोनू, वसीम, अंकुश, कुलदीप, कुलदीप व पुनीत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।