{"_id":"688e1bd800fff537df082ea7","slug":"video-minister-baby-rani-maurya-launches-nutrition-campaign-conducts-annaprashan-ceremony-for-infants-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: कुपोषण के विरुद्ध पोषण अभियान: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने नवजात को कराया अन्नप्राशन, आंगनबाड़ी बहनों को दिए अहम निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: कुपोषण के विरुद्ध पोषण अभियान: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने नवजात को कराया अन्नप्राशन, आंगनबाड़ी बहनों को दिए अहम निर्देश
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:38 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर में कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को पोषण अभियान 'संभव-5' की शुरुआत की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराते हुए नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक और जागरूकता का सशक्त संदेश गया।
कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ, जहां मंत्री ने महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागरूकता अभियान में कोई कोताही न हो, और पोषण संबंधी जानकारी वॉल पेंटिंग व अन्य माध्यमों से आमजन तक पहुंचाई जाए।
इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पौधा भी भेंट किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिन्होंने रैली में भाग लिया और मंत्री के मार्गदर्शन में विभागीय स्टॉल का निरीक्षण भी कराया।
मंत्री मौर्य ने कहा कि बच्चों में कुपोषण रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सक्रिय किया जाए और महिलाओं को भी सही समय पर पोषण व देखभाल के प्रति सजग किया जाए।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शक्तिशरण, डॉ. राजीव कुमार, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।