{"_id":"6ae0fec4421a62f2590cebee","slug":"death-of-factory-worker-agreement-reached-between-management-and-family-protest-ends-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-184063-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फैक्टरी कर्मचारी की मौत, प्रबंधन-परिजनों में समझौता, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फैक्टरी कर्मचारी की मौत, प्रबंधन-परिजनों में समझौता, धरना समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैग्मा केमिकल फैक्टरी में कर्मचारी शीशपाल की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है। फैक्टरी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच आर्थिक सहायता को लेकर समझौता हुआ है। यह समझौता मंगलवार को हुआ, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
दूधाहेड़ी निवासी शीशपाल (38) मैग्मा केमिकल फैक्टरी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पांच दिन पहले गैस की बदबू से वह बेहोश हो गया था। उसे पहले बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती किया गया, जिसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सोमवार रात फैक्टरी गेट पर धरना दिया था। मंगलवार को भी कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। दुधाहेड़ी के प्रशासक अशोक राठी ने बताया कि आर्थिक सहायता देने पर फैक्टरी प्रबंधन के साथ समझौता हो गया है। फैक्टरी के प्रबंधक एमपी सिंह ने भी दोनों पक्षों के बीच समझौते की पुष्टि की। इस धरने में प्रशासक अशोक राठी, शौकेंद्र राठी, टीटू राठी, योगेश और पिंकी मौजूद रहे।