{"_id":"6b043c0f0bd4653f710f0481","slug":"video-people-move-to-safe-locations-as-sirens-sound-mock-drill-held-at-tdi-city-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोग, टीडीआई सिटी में मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोग, टीडीआई सिटी में मॉकड्रिल
Vimal Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:43 PM IST
Link Copied
हवाई हमले की स्थिति में बचाव की तैयारियों को परखने के लिए रविवार शाम छह बजे टीडीआई सिटी में नागरिक सुरक्षा विभाग ने एयर रेड और ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की। इसमें अग्निशमन, विद्युत, चिकित्सा विभाग, एनसीसी, होमगार्ड और आपदा मित्रों ने हिस्सा लिया।
अभ्यास के दौरान दो मिनट तक सायरन बजाकर हवाई हमले का संकेत दिया गया। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और ब्लैक आउट के दौरान सावधानी बरतने का प्रदर्शन किया गया। खतरा टलने का संकेत मिलने पर बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। धुएं से भरे कमरे से लोगों को सुरक्षित निकालने, आग बुझाने और घायलों को स्ट्रेचर के बिना सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास भी किया गया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया दिखाई गई।
नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक नीरज चक ने लोगों को मॉकड्रिल की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास से आपात स्थिति में जनहानि कम करने और लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डन पंकज कुमार सक्सेना, डॉ. तुषार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवक और टीडीआई सिटी के निवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।