{"_id":"6b02855f236db0d1f102ee6b","slug":"up-politics-azam-khan-return-may-reshape-sp-s-strategy-and-muslim-leadership-ahead-of-2027-polls-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टिकट बंटवारे से संगठन और ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन तक; आजम खां की सक्रियता से बदलेगा सपा का सियासी मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टिकट बंटवारे से संगठन और ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन तक; आजम खां की सक्रियता से बदलेगा सपा का सियासी मिजाज
Sun, 22 Nov 2026 12:59 PM IST
Sharukh Khan
मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर
मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:59 PM IST
सार
आजम खां की सक्रियता से पश्चिमी यूपी में सपा का सियासी मिजाज बदलेगा। आजम की वापसी से सपा में पुराने सियासी समीकरणों की परीक्षा होगी। जेल में रहने के दौरान पश्चिमी यूपी में उभरे नए मुस्लिम चेहरों के बीच फिर जगह बनेगी। टिकटों के बंटवारे से लेकर संगठन तक असर दिख सकता है। अखिलेश के सामने पुराने भरोसे और नए नेतृत्व में संतुलन बनाने की चुनौती है।
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सियासत में वक्त के साथ चेहरे बदलते हैं और उनके साथ समीकरण भी। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से वापसी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब इसी बदलाव की परीक्षा होने जा रही है। आजम खां के जेल में रहने के दौरान सपा ने पश्चिमी यूपी में कई नए चेहरों को आगे बढ़ाया।
रामपुर से लेकर मुरादाबाद, संभल और कैराना तक मुस्लिम राजनीति में नए नेताओं की अपनी पहचान बनी। अब आजम खां की सक्रियता से पार्टी के भीतर पुराने राजनीतिक प्रभाव और नए नेतृत्व के बीच तालमेल की चुनौती सामने होगी। इसका असर केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकटों के चयन और चुनावी रणनीति पर भी दिखाई दे सकता है।

Trending Videos
सपा के कद्दावर नेता आजम खां की राजनीतिक ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी गैरमौजूदगी में भी पार्टी के भीतर उनके राजनीतिक प्रभाव और पसंद को लेकर चर्चाएं बनी रहीं। वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से उनकी पसंद के बजाय मोहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में एसटी हसन की जगह रुचि वीरा को टिकट दिए जाने को भी आजम खेमे से जोड़कर देखा गया। अब उनकी वापसी के बाद इन पुराने घटनाक्रमों की राजनीतिक व्याख्या फिर शुरू हो सकती है।
पुरानी भूमिका में कैसे स्थापित होंगे आजम?
आजम खां के जेल में रहने के दौरान पश्चिमी यूपी में सपा के कई मुस्लिम नेता राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए। मोहिबुल्लाह नदवी, एसटी हसन, जियाउर्रहमान बर्क और इकरा हसन जैसे चेहरों की अपनी राजनीतिक पहचान बनी है। अब सवाल यह है कि आजम खां इन नेताओं के बीच अपनी पुरानी भूमिका किस तरह स्थापित करेंगे। पार्टी नेतृत्व के सामने भी यह चुनौती होगी कि वरिष्ठ नेता को सम्मानजनक भूमिका देने के साथ नए चेहरों की राजनीतिक हिस्सेदारी प्रभावित न हो।

सपा के लिए दो तरफा चुनौती
राजनीति से जुड़े जानकारों की मानें तो एक ओर पार्टी को अपने भीतर पुराने और नए नेतृत्व के बीच संतुलन बनाना होगा, वहीं दूसरी ओर ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन भी पश्चिमी यूपी में राजनीतिक जमीन तलाश रहा है। मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक साथ लाने की इस कोशिश से सपा के सामने नए समीकरण बन सकते हैं। आजम खां की सक्रियता को पार्टी अपने परंपरागत आधार से संवाद मजबूत करने के अवसर के तौर पर देख रही है।
18 नवंबर को जेल से रिहाई के बाद आजम खां ने 2027 के चुनाव को लेकर इंकलाब और सैलाब आने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने भी उन्हें भावनात्मक एकता का प्रतीक बताते हुए उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया। हालांकि, आजम खां खुद चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं, यह कानूनी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। पार्टी के भीतर उनकी भूमिका प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।