Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan jail experience emotional speech insaf not revenge

'हर रात खुदा से मौत मांगता था': छलका आजम का दर्द, बोले- मुल्क की दूसरी सबसे बड़ी आबादी कहां चली जाए? वीडियो

Sun, 22 Nov 2026 07:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समर्थकों के बीच जेल में बिताए दिनों का दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि हर रात खुदा से मौत मांगते थे, लेकिन उन्हें इंसाफ चाहिए, बदला नहीं। आजम ने बेरोजगार युवाओं की आत्महत्या, किसानों की बदहाली और देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
azam khan jail experience emotional speech insaf not revenge
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल की अंधेरी कोठरी में बीती हर एक रात कैसे किसी इंसान को भीतर ही भीतर तोड़ देती है, रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जुबां से उसका दर्द उस समय छलका, जब एक साल बाद जेल की सलाखों से बाहर निकलकर, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समर्थकों के बीच पहुंचे। उनकी आवाज में बरसों की खामोशी और दर्द साफ झलक रहा था। 

विज्ञापन


Trending Videos

'हर रात खुदा से मांगता था मौत'
उन्होंने कहा कि जेल में हर रात वे खुदा से मौत की भीख मांगते थे, पर मौत भी उनसे रूठी रही और हर शाम बस इसी अनजान डर के साथ सोते थे कि न जाने अगली सुबह कौन-सी भारी खबर लेकर आए। अपनी इस व्यक्तिगत पीड़ा के बीच उन्होंने देश के बेरोजगार युवाओं की बेबसी, आत्महत्या करते किसानों और इंसाफ की उस सिसकती उम्मीद को भी शब्द दिए, जिसे लेकर वे बोले कि 'बदला घटिया लोग लेते हैं, हमें बस इंसाफ चाहिए।' बिना किसी दल का नाम लिए उन्होंने कहा कि जो लोग आपसे आजादी छीनना चाहते हैं, उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुल्क की दूसरी सबसे बड़ी आबादी कहां चली जाए?'
सपा नेता आजम खां ने कहा कि अपना देश और प्रदेश बहुत खूबसूरत है, इसे बचाने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने सवाल किया कि इस मुल्क में रहने वाली सबसे बड़ी दूसरी आबादी आखिर कहां चली जाए। अगर कोई दूसरा मुल्क हमें लेने को तैयार है तो बताइए। क्या इस देश में रहने वालों को अपनी जगह और अपने अधिकारों के लिए सवाल पूछने पड़ेंगे। 

विज्ञापन

'जो जुल्म हम पर हुए, उनका बदला नहीं होना चाहिए'
आजम ने कहा, 'हम मरना पसंद करेंगे, लेकिन आपसे जुदा होना पसंद नहीं करेंगे।' उनके इस बयान में देश की सामाजिक विविधता और नागरिकों के बीच अपनत्व का संदेश था। उन्होंने समर्थकों से आजादी छीनने की कोशिश करने वालों के मंसूबों को कामयाब न होने देने की अपील की। आजम खां ने बदले की राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो जुल्म हम पर हुए, उनका बदला नहीं होना चाहिए। बदला घटिया और जालिम लोग लेते हैं, लेकिन इंसाफ जरूर होना चाहिए। अगर इंसाफ नहीं हुआ तो आने वाले समय में कोई खड़ा होने वाला नहीं रहेगा। 

'आने वाला कल बीते कल से अच्छा हो'
आजम ने कहा कि दुआ कीजिए कि आने वाला कल बीते कल से अच्छा हो। आवाम और समाजवादी पार्टी को सत्ता मिले। आजम खां ने जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए बेरोजगारी और किसानों की स्थिति पर भी सरकारों को कठघरे में खड़ा करने वाले सवाल किए। उन्होंने कहा कि वह हर रोज खबरें पढ़ते थे। नौकरी की तैयारी करने वाले पढ़े-लिखे बच्चे आत्महत्या कर रहे थे। उनके सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा दर्ज होती थी। आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां हैं कि पढ़ाई पूरी करने और नौकरी की तैयारी करने के बाद भी युवाओं को जिंदगी खत्म करने का फैसला लेना पड़ रहा है। 

'क्या ऐसे ही हिंदुस्तान का ख्वाब देखा था हमने'
उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर भी आत्महत्या कर रहे हैं। अगर अन्न पैदा करने वाला ही नहीं रहेगा तो दाता कहने वाला कौन होगा। देश में रोजाना सैकड़ों बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। क्या ऐसे ही हिंदुस्तान का ख्वाब देखा था हमने। कहा कि देश और प्रदेश को बचाने की जिम्मेदारी जनता की है। आने वाला कल बीते कल से बेहतर होना चाहिए। उन्होंने बदले के बजाय इंसाफ, नफरत के बजाय साथ रहने और युवाओं-किसानों के लिए बेहतर हालात की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed