{"_id":"694aa9d0b08ba636a008e661","slug":"video-isana-ka-yaha-jathaga-kata-fata-kagaja-va-vasatara-ka-taraha-ha-bb-falsatha-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंसानों की यह जिंदगी कटे-फटे कागज व वस्त्र की तरह है : बाबा फुलसंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानों की यह जिंदगी कटे-फटे कागज व वस्त्र की तरह है : बाबा फुलसंदे
तीन दिवसीय सत्संग के दूसरे दिन मंगलवार को बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि यह मनुष्य का शरीर पाप और पुण्य का रथ है, जिस पर ज्योति स्वरूप यह आत्मा सवार है, जिस मनुष्य ने धर्म को अपना सारथी बनाया वो ही भवसागर से पार हुआ जन्म मरण से पार हुआ। शुभ कर्मों को पुण्य कर्मों को जिस व्यक्ति ने अपना हमसफर बनाया वही परमात्मा के द्वार पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो सतगुरु की सीख को मानते हैं उन्हें कभी दुखों की प्राप्ति नहीं होती। जो मनुष्य निराकार परमात्मा के नाम को जपता रहता है उसकी आत्मा का चांदना और प्रकाश बढ़ता चला जाता है।सत्संग सुनने के लिए दोपहर होते ही परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इसमें मुरादाबाद के साथ ही रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, चंदौसी समेत कई जगहों से श्रद्धालु आए। सत्संग की शुरुआत आरती के साथ हुई। इस दौरान दोपहर दो बजे बाबा फुलसंदे वालों ने सत्संग शुरु किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।