फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Two people, including a constable, lost their lives in a road accident; Sachin was posted in Rampur

अमरोहा: सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की जान गई, रामपुर जिले में तैनात थे सचिन, ड्यूटी से लाैटते समय दुर्घटना

Tue, 15 Sep 2026 02:41 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर/सैदनगली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर/सैदनगली (अमरोहा) Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

रामपुर में ड्यूटी पूरी कर बाइक से कमरे पर लौट रहे हसनपुर निवासी सिपाही सचिन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सचिन मिलक थाने में तैनात थे और गणेश चतुर्थी पर ड्यूटी लगी थी। उधर सैदनगली निवासी गाैरव कुमार की भी दूसरे हादसे में जान चली गई।

विज्ञापन
Amroha: Two people, including a constable, lost their lives in a road accident; Sachin was posted in Rampur
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सचिन कुमार और गौरव कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी किसान सोमपाल सिंह के बेटे सचिन कुमार 29 की सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई। सचिन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर जनपद रामपुर के थाना मिलक में तैनात थे। सचिन के बड़े भाई लेखपाल बॉबी गौतम ने बताया कि सोमवार को सचिन की ड्यूटी गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर लगी हुई थी।

विज्ञापन


ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से थाना शहजाद नगर स्थित अपने कमरे पर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अन्य वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सिपाही सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन की पत्नी भानु भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में रामपुर के ही थाना शहजाद नगर में ही तैनात हैं।
विज्ञापन


सचिन और भानु की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी और वर्तमान में उनकी पत्नी गर्भवती हैं। सिपाही की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही उनके गांव रुखालू पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैदनगली के युवक की सिंभावली में मौत, तीन घायल
सोमवार शाम दिल्ली मंडी में खीरे बेचने जा रहे सैदनगली के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गाड़ी का अगला टायर फटने के कारण हुआ। बताते हैं कि सैदनगली के मथना रोड निवासी रूप किशोर का बेटा गौरव कुमार (18)  सोमवार शाम अपने साथियों के साथ पिकअप में खीरे लादकर दिल्ली की मंडी जा रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर सिंभावली के पास पहुंची, अचानक पिकअप का अगला टायर फट गया। टायर फटने से तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार उनके तीन साथी पप्पू, हरि किशोर और योगेश बुरी तरह घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सिंभावली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक गौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed