Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Moradabad News
›
Constables assaulted women on the Jananayak Express; a case has been registered against six, and two have been arrested
{"_id":"6b016a41e4d1e61c2a0a674e","slug":"video-constables-assaulted-women-on-the-jananayak-express-a-case-has-been-registered-against-six-and-two-have-been-arrested-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जननायक एक्सप्रेस में सिपाहियों ने महिलाओं से की मारपीट, छह के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननायक एक्सप्रेस में सिपाहियों ने महिलाओं से की मारपीट, छह के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
Vimal Sharma
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:24 PM IST
Link Copied
जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला यात्री और जीआरपी के एस्कॉर्ट सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के जीआरपी ने रिपोर्ट कर ली है। एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला के ने बताया कि सिपाही ललित सागर और अजय कुमार ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया था। आरोप है कि महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने सिपाहियों से मारपीट की, वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिए। बचाव के दौरान सिपाही के धक्के से महिला नीचे गिर गई और चूड़ी के कांच से उसके माथे पर चोट लग गई। जीआरपी थाने में सिपाही ललित सागर ने चार महिलाओं और दो युवकों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बिहार निवासी चंदन ठाकुर और पिक्कू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर बिहार के मोतिहारी की रहने वाली महिलाओं का कहना है कि 18 नवंबर की रात में जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान सिपाहियों ने उन्हें सीट से उठाने का प्रयास किया। उन्होंने उठने से मना किया तो सिपहिया उनके साथ मारपीट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।