लालगंज में हो रहे दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। बापू ऊपरौध इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। कबड्डी के बालिका सीनियर में लालगंज की टीम विजेता रही।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी व वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर) बालक व बालिका वर्ग के साथ हुई। इसमें कबड्डी बालिका सीनियर में लालगंज विजेता ,कबड्डी बालक जूनियर में छानबे विजेता व लालगंज उपविजेता ,कबड्डी बालिका जूनियर में लालगंज विजेता, कबड्डी सब जूनियर बालक में विजेता एवं उप विजेता, कबड्डी सब जूनियर बालिका में नेवढ़िया विजेता व बसंतपट्टी उप विजेता रही। कबड्डी जूनियर बालक में छानबे विजेता व दुबार खुर्द उप विजेता रही। कबड्डी सीनियर में उसका विजेता व चकिया उप विजेता रही।इसी प्रकार वॉलीबॉल सब जूनियर बालिका में नेवढ़िया विजेता व जूनियर बालिका में लालगंज विजेता रही। खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने मेडल ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व आयोजक विमलेश कुमार बैस, अभय कुमार सिंह,राम सकल यादव,लवकुश ,श्याम रूप , अजय सिंह ,अवधेश शर्मा महेश ,मकसूदन निर्णायक रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।