{"_id":"6a9f1e31ee2b57033204a2d2","slug":"laying-of-the-foundation-stone-for-the-expansion-of-new-chambers-at-the-bar-association-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160795-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बार एसोसिएशन में नए कक्षों के विस्तार का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बार एसोसिएशन में नए कक्षों के विस्तार का शिलान्यास
विज्ञापन
ई-लाइब्रेरी और छह एसी की मांग भी मंजूर की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार, अध्यक्ष और सचिव कक्ष के विस्तार के लिए सोमवार को संघ परिसर के उत्तरी तरफ शिलान्यास किया गया। सदस्य विधान परिषद मिर्जापुर-सोनभद्र श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शिलान्यास किया।
शिलान्यास के बाद संघ के सभागार में एमएलसी श्यामनारायण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन की ओर से उनका आभार जताते हुए अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए ई-लाइब्रेरी और छह एसी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। एमएलसी ने दोनों मांगों को तत्काल स्वीकार कर लिया। उन्होंने संघ की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी सार्वजनिक मांगों के आधार पर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने एमएलसी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सचिव जंग बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह गौतम, लव बिंद, अशोक कुमार सिंह, राकेश दुबे, शिव कुमार पांडेय, सुशील कुमार दुबे, सुरेश त्रिपाठी, रामवृक्ष सिंह समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।