Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Yogi is working like Lord Ram and Shri Krishna, BJP will win all the seats including Hastinapur in 2027 elections: Nawab Singh Nagar
{"_id":"6a4546ac56f1f3bf20022679","slug":"video-yogi-is-working-like-lord-ram-and-shri-krishna-bjp-will-win-all-the-seats-including-hastinapur-in-2027-elections-nawab-singh-nagar-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भगवान राम और श्री कृष्ण की तरह काम कर रहे योगी, 2027 के चुनाव में हस्तिनापुर समेत सभी सीटें जीतेगी भाजपा: नवाब सिंह नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भगवान राम और श्री कृष्ण की तरह काम कर रहे योगी, 2027 के चुनाव में हस्तिनापुर समेत सभी सीटें जीतेगी भाजपा: नवाब सिंह नागर
मेरठ। नवनियुक्त भाजपा उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का मेरठ पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा भाजपा समाज के लिए काम कर रही है और सरकार ने उनपर भरोसा जताते हुए इस पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है, जिसको वो सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वो सभी वर्ग और समाज के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। गुर्जर समाज के सपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में हस्तिनापुर समेत सभी सीटों को भाजपा जीतेगी। अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि जिस तरीके से भगवान राम और श्री कृष्ण ने समाज के लिए काम करके सबका भला किया। वैसे ही सीएम योगी भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।