Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
While going to Shamli, villagers welcomed Union Minister of State Choudhary Jayant Singh in Dabthuwa village
{"_id":"68bd97432db353c1e509aa3c","slug":"video-while-going-to-shamli-villagers-welcomed-union-minister-of-state-choudhary-jayant-singh-in-dabthuwa-village-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शामली जाते समय दबथुवा गांव में ग्रामीणों ने किया केंद्रीय राज्यमंत्री चौ0 जयंत सिंह का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शामली जाते समय दबथुवा गांव में ग्रामीणों ने किया केंद्रीय राज्यमंत्री चौ0 जयंत सिंह का स्वागत
मेरठ। सरधना के मेरठ करनाल हाईवे पर रविवार को शामली जाते समय गांव दबथुवा में ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह का स्वागत किया गया। गांववासियों ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तस्वीर भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव के युवा कबड्डी खिलाड़ियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मिनी स्टेडियम की मांग रखी। मंत्री जयंत सिंह ने उनकी बात ध्यान से सुनते हुए शीघ्र ही स्टेडियम निर्माण का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास में खेलों की बड़ी भूमिका है और हम जल्द ही दबथुवा में मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान धर्मेंद्र दबथुवा, नरेश चौधरी, पवन चौधरी, अंकित दांतल, शुभम डिग्गल, राजवीर डिग्गल, हरेंद्र सिंह, गोपाल पंघाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।