{"_id":"69d7c982caa565b0250684d1","slug":"video-traders-protest-against-license-fee-in-meeruts-lawar-warn-of-agitation-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: लावड़ में लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लावड़ में लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
मेरठजिले के लावड़ कस्बे में शासनादेश के तहत लागू किए गए लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मीठेपुर मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक कर आगे की रणनीति तय की और शुल्क को किसी भी कीमत पर लागू न होने देने की बात कही।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लाइसेंस शुल्क लगाने से व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका कहना था कि पहले से ही व्यापार मंदा चल रहा है और ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाना व्यापारियों के लिए नई परेशानी खड़ी करेगा।
व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत की चेयरपर्सन आफताब बेगम और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल लाइसेंस शुल्क को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करेगा।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो वे उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर बाजार बंद जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता , महामंत्री नायब रिजवी, भाजपा नेता मोहन सैनी, रालोद नेता इकबाल मलिक सहित रामानंद विल्टोरिया, हाजी खुर्शीद, कृष्ण सैनी, मनोज सैनी, रामभूल प्रजापति, मुकुल सैनी और दुलीचंद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।