Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The cutting of the Central Ganga canal was repaired on the third day, the danger looming on the main road was averted.
{"_id":"6a8c777f0c5db10259016e04","slug":"video-the-cutting-of-the-central-ganga-canal-was-repaired-on-the-third-day-the-danger-looming-on-the-main-road-was-averted-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मध्य गंग नहर का कटान तीसरे दिन हुआ दुरुस्त, मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा खतरा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मध्य गंग नहर का कटान तीसरे दिन हुआ दुरुस्त, मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा खतरा टला
मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में मध्य गंग नहर के किनारे तेज बारिश के चलते हुआ कटान तीसरे दिन नगर पंचायत की टीम ने दुरुस्त कर दिया। कटान मुख्य मार्ग के बेहद करीब तक पहुंच जाने से सड़क के भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। समय रहते कटान को रोकने से अब मुख्य मार्ग के कटने का संकट टल गया है। तीन दिन पूर्व लगातार हुई तेज बारिश के कारण मध्य गंग नहर के किनारे अचानक कटान शुरू हो गया था। पानी के तेज बहाव के चलते कटान बढ़ते-बढ़ते मुख्य मार्ग के समीप तक पहुंच गया था। इससे मार्ग के भी नहर में समाने की आशंका पैदा हो गई थी। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत की टीम कटान को रोकने के लिए मौके पर पहुंची और मिट्टी डालकर किनारे को मजबूत करने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को वन संरक्षण क्षेत्र बताते हुए कार्य रुकवा दिया था। वन विभाग की आपत्ति के कारण कटान को रोकने का काम प्रभावित हो गया और मुख्य मार्ग पर खतरा बना रहा। मामले की जानकारी अधिकारियों के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंची। जिलाधिकारी ने रविवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम संतोष कुमार को कटान को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से जेई अंशुल कुमार के नेतृत्व में दोबारा मौके पर कार्य शुरू कराया गया। नगर पंचायत के ठेकेदार और मजदूर लगातार तीसरे दिन मौके पर जुटे रहे और कटान वाले हिस्से में मिट्टी व अन्य सामग्री डालकर किनारे को मजबूत किया। लगातार प्रयास के बाद सोमवार को कटान को।दुरुस्त कर दिया गया। इससे मुख्य मार्ग के कटने का खतरा फिलहाल टल गया है। अधिकारियों ने कटान वाले स्थान पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।