Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Teenage girl's body found hanging at village head's house, four people including boyfriend booked for murder
{"_id":"6921db99414ce2e5c30f7cdc","slug":"video-teenage-girls-body-found-hanging-at-village-heads-house-four-people-including-boyfriend-booked-for-murder-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ग्राम प्रधान के घर पर फांसी से लटका मिला किशोरी का शव, प्रेमी सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ग्राम प्रधान के घर पर फांसी से लटका मिला किशोरी का शव, प्रेमी सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज
मेरठ। खरखौदा के गांव उलधन में शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय किशोरी का ग्राम प्रधान के आवास पर दुपट्टे से लटका शव मिला था। मृतका के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले प्रेमी सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। गिरफ्तारी न होने तक परिजनों ने शव का दफीना करने से इनकार कर दिया। सीओ के समझाने के बाद दफीना हुआ। 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही अनुचित वर्ग के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। पिछले एक माह से किशोरी युवक से ही जबरन शादी की जिद पर अड़ी थी। लेकिन किशोरी के परिजन और युवक के परिजन दोनों ही शादी का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर ग्राम प्रधान संयोगिता के आवास पर दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। परिजनों के समझाने के बाद भी किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही। शाम के समय सभी लोग उसके पिता का आने का इंतजार करते रहे तथा किशोरी प्रधान के आवास पर ही अकेली बैठी रही। कुछ समय बाद जब ग्राम प्रधान उस कमरे में पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में झूलती मिली थी। शनिवार को इस मामले में किशोरी के पिता ने मांगू प्रधान, प्रेमी दीपांशु उर्फ लाला व प्रेमी की बहन व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय किशोरी का शव गांव में पहुंच तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद ही वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए तथा शव को दफनाने से इनकार करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख सूचना पर सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जहां सीओ ने पीड़ित पक्ष से उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। इसके बाद ही परिजनों द्वारा शव दफनाया गया। इसकी तस्वीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में क्या दफना दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।