{"_id":"6890cc675abd6c8bfe0eadbc","slug":"video-sardhana-woman-dies-of-electric-shock-while-cleaning-family-in-shock-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में झाड़ू लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, इलाज से पहले ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में झाड़ू लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, इलाज से पहले ही तोड़ा दम
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:36 PM IST
Link Copied
मेरठ से सटे सरधना में नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला यासमीन पत्नी महबूब उस्मानी की करंट लगने से मौत हो गई। यासमीन घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी खुले में रखे इन्वर्टर से अचानक करंट की चपेट में आ गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यासमीन को तुरंत पास के हिमालय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजनों ने सांस चलने की आशंका पर उसे ईश्वर नर्सिंग होम ले जाया, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।
यासमीन अपने पीछे 9 साल की बेटी इलमा को छोड़ गई है। हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले में गहरा मातम छा गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह घटना घरेलू स्तर पर दबा दी गई, क्योंकि पुलिस ने अब तक ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।