{"_id":"69135adee4260e935201fb69","slug":"video-mothers-love-lost-mohsins-wife-took-his-body-with-her-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हार गई मां की ममता, मोहसिन के शव को साथ ले गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हार गई मां की ममता, मोहसिन के शव को साथ ले गई पत्नी
मेरठ। एक मां ने अपने लाल को दिल्ली ब्लास्ट में खो दिया। ऊपर वाले का करम तो देखिए, मां की आखिरी इच्छा भी पूरी ना हो सकी। आंसुओं से आंखे सूख गई, लेकिन बहु की ज़िद के आगे मां की ममता हार गई। मोहसिन की पत्नी सुल्ताना अपने पति का दफीना दिल्ली में ही कराना चाहती थी, चूंकि मोहसिन पिछले ढाई सालों से सुल्ताना और दो बच्चों के साथ दिल्ली में ही रह रहा था, लेकिन मोहसिन की मां संजीदा अपने बेटे का दफीना उसी मिट्टी में कराना चाहती थी, जहां वो पैदा हुआ और पला बढ़ा हुआ। दोनों पक्षों के बीच घंटों इसी बात को लेकर विवाद चलता रहा। मोहसिन की मां और परिजन उसकी पत्नी सुल्ताना का मानमुनव्वल करते रहे, लेकिन आखिर में जीत सुल्ताना की ही हुई। पुलिस ने मोहसिन के शव को उसकी पत्नी के सुपुर्द किया, जिसको लेकर सुल्ताना दिल्ली लौट गई। पीछे रह गई, तो सिर्फ रोती बिलखती मोहसिन की मां और बहनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।