{"_id":"69eb8644af462e00770e3f64","slug":"video-meerut-women-protest-against-smart-meters-in-mohanpuri-present-bangles-to-se-arshad-khan-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहनपुरी की महिलाओं का हंगामा, एसई अरशद खान को भेंट की चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहनपुरी की महिलाओं का हंगामा, एसई अरशद खान को भेंट की चूड़ियां
मेरठ के मोहनपुरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने मोहनपुरी बिजली घर पर जमकर हंगामा किया। नाराज महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) Arshad Khan को चूड़ियां भेंट कर विरोध जताया। महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली बिल बढ़ने की आशंका है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
महिलाओं ने मांग की कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और पहले लोगों की समस्याओं को सुना जाए। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।