Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: SP leaders protest over smart meters in Meerut; MLAs Atul Pradhan and Shahid Manzoor confront power officials
{"_id":"69ecd759efb7d9f869068aa4","slug":"video-meerut-sp-leaders-protest-over-smart-meters-in-meerut-mlas-atul-pradhan-and-shahid-manzoor-confront-power-officials-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा भवन में सपा का हंगामा, विधायक अतुल प्रधान और शाहिद मंजूर ने अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा भवन में सपा का हंगामा, विधायक अतुल प्रधान और शाहिद मंजूर ने अधिकारियों को घेरा
स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान व किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी मौजूद रहे।
सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन के सभागार में बैठक के दौरान बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
नेताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली बिलों को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं का समाधान करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने की मांग की।
इस दौरान ऊर्जा भवन में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।