{"_id":"68dd4ccae8f2cf2f5607ee54","slug":"video-meerut-markets-buzz-with-activity-for-dussehra-devotees-buy-puja-materials-and-ravana-effigies-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दशहरा पर्व को लेकर बाजार गुलजार, श्रद्धालुओं ने खरीदी पूजा सामग्री और रावण के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दशहरा पर्व को लेकर बाजार गुलजार, श्रद्धालुओं ने खरीदी पूजा सामग्री और रावण के पुतले
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:16 PM IST
Link Copied
मेरठ के सरधना में गुरुवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को बाजारों में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की, वहीं रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के पुतले बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
श्रीरामलीला कमेटी के संयोजक शरद त्यागी ने बताया कि इस वर्ष पुतलों की ऊंचाई में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष रावण और कुंभकरण के पुतले 50-50 फुट ऊंचे थे, जबकि इस बार दोनों की ऊंचाई 60-60 फुट कर दी गई है। इसके अलावा पुतलों को विशेष आकर्षण देने के लिए अलग से जूती और मूंछें भी तैयार की गई हैं। पिछली बार केवल पेंट से मूंछें बनाई गई थीं, लेकिन इस बार इन्हें अलग आकार में दर्शाया गया है। बुधवार को बाजारों में भीड़ रही, विशेषकर अशोक की लाट और गंज बाजार में पूजा सामग्री, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दशहरा कार्यक्रम का शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। शाम 6 बजे रामलीला मैदान में राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके बाद रात्रि लगभग 9 बजे रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी ने नगरवासियों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।