{"_id":"68c82d5aeda984743b089e97","slug":"video-meerut-mahvish-and-naina-won-the-computer-exhibition-at-rashtriya-kanya-inter-college-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर प्रदर्शनी में महविश व नैना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर प्रदर्शनी में महविश व नैना ने मारी बाजी
मेरठ से सटे लावड़ राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को कम्प्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या सुनीता भारती ने सर्वप्रथम छात्राओं को हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी को अपनी मातृ भाषा का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद कम्प्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में महविश को प्रथम, जारा, छवि द्वितीय, इकरा व बुलबुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नैना ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय व अदिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. अचल किरण, देवेंद्र कुमार, संजय त्यागी, अनुज कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीना, कुमकुम, अंकिता, ललिता, ममता, प्राची, सोनिया, रंजना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।