{"_id":"6adcdfee323bd6e1fd081b30","slug":"video-meerut-five-arrested-in-cattle-theft-case-in-hastinapur-one-injured-in-police-encounter-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हस्तिनापुर में पशु चोरी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल; पांच पशु और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हस्तिनापुर में पशु चोरी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल; पांच पशु और तमंचा बरामद
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को मखदूमपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान पशुओं से लदी पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान आरोपी अनिल के दाहिने पैर में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल, अंश, वाशू, हर्ष और गौरव के रूप में हुई है, जबकि लाल उर्फ बिलाल, सलीम और मुल्ला फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच पशु, 25 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त पिकअप, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।