{"_id":"6adc8ebc12441a0905076a89","slug":"video-saltanapara-paravacal-ekasaparasa-va-para-aamana-samana-bhaugdha-kara-bhara-ka-tha-lga-ka-mata-sata-ghayal-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आमने-सामने भिड़ीं कारें, बिहार के दो लोगों की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आमने-सामने भिड़ीं कारें, बिहार के दो लोगों की मौत, सात घायल
सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे दोस्तपुर थाना क्षेत्र में बढ़ौली गांव के पास आर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिहार निवासी दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दोस्तपुर पहुंचाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
हादसा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 162.7 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्टिगा कार आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार कथित तौर पर गलत दिशा में आ गई। इससे दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।
बिहार के दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार सवार श्याम बिहारी सिंह (62) पुत्र टिक्कू सिंह और अजय कुमार गुप्ता (40) पुत्र देवेंद्र, निवासी बिहार की मौके पर मौत हो गई। इसी कार में सवार कन्हैया पुत्र ध्यान सिंह और अशोक कुमार यादव निवासी बेतिया, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दोस्तपुर से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया।
वहीं, आर्टिगा कार में सवार रीता (45) पत्नी राजेश कुमार, उनकी बेटियां दीक्षा (18) और दीपशिखा (21), गरिमा (25) पुत्री विनोद तथा संदीप यादव (30) पुत्र सुरेश यादव, निवासी कलदपुर, आजमगढ़ घायल हो गए। सभी का सीएचसी दोस्तपुर में उपचार किया गया।
बेटे की शादी की खरीदारी करने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, रीता के बेटे की नवंबर में शादी होनी है। परिवार शादी की खरीदारी के लिए लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएचसी दोस्तपुर में अधीक्षक डॉ. अजीत, डॉ. आरके पांडेय और डॉ. आज्ञाराम यादव ने घायलों का उपचार किया। राहत व बचाव कार्य मे दोस्तपुर के क्राइम इंस्पेक्टर सूबेदार यादव और उपनिरीक्षक अनूप सिंह शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।