{"_id":"6a96c76aedc251c78a00d62f","slug":"video-meerut-farmers-protest-against-garbage-disposal-centre-continues-sp-mla-atul-pradhan-extends-support-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांवड़ी कूड़ा केंद्र पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, सपा विधायक अतुल प्रधान पहुंचे; बोले- भूमि पर कूड़ा निस्तारण का काम शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवड़ी कूड़ा केंद्र पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, सपा विधायक अतुल प्रधान पहुंचे; बोले- भूमि पर कूड़ा निस्तारण का काम शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के गांवड़ी गांव में कूड़ा निस्तारण को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल होने के लिए सपा विधायक अतुल प्रधान और सपा नेता डॉ. कृष्णपाल नागर समर्थकों के साथ पहुंचे। विधायक ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन में साथ देने का भरोसा दिलाया।
धरने पर मौजूद अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी से अतुल प्रधान ने कहा कि किसानों की अधिग्रहित भूमि पर कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम जब तक काम शुरू नहीं कराता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कूड़ा केंद्र की समस्या को लेकर जल्द ही महापंचायत आयोजित करने का ऐलान भी किया।
किसानों का कहना है कि कूड़ा केंद्र के कारण गांव के साथ आसपास के दर्जनों गांवों में गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों के अनुसार, कूड़ा केंद्र की चपेट में आने से आसपास के करीब आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण घरों में खाना तक मुश्किल हो गया है।
किसान मोहित, अनिरुद्ध शर्मा, मंगू फौजी, अमरीश अधाना, चरण सिंह, महावीर सिंह समेत दर्जनों किसान धरने पर मौजूद रहे। किसानों ने कूड़ा केंद्र को हटाने की मांग की।
भाजपा पर साधा निशाना
धरने के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक सांसद ने भी कूड़े की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। अतुल प्रधान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सांसद को कथा कराने की सलाह दी थी। विधायक ने इसी बात पर तंज कसते हुए किसानों को कूड़ा केंद्र पर ही कथा कराने की सलाह दी और कहा कि वह स्वयं भी उस जत्थे में शामिल रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।