{"_id":"689dbfdd1d05af4b8e0f3f5a","slug":"video-masked-men-wreak-havoc-on-two-villages-they-looted-jewellery-and-cash-worth-lakhs-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों का दो गांवों पर कहर: नशीला पदार्थ सूंघाकर और फरसा दिखाकर लाखों के जेवर-नकदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोशों का दो गांवों पर कहर: नशीला पदार्थ सूंघाकर और फरसा दिखाकर लाखों के जेवर-नकदी लूटे
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 14 Aug 2025 04:22 PM IST
Link Copied
बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने दो गांवों में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना लहचौड़ा और ललियाना गांव की है, जहां पांच बदमाश दो अलग-अलग मकानों में घुसे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
लहचौड़ा गांव में दिव्यांग विधवा ममता अपने परिवार के साथ सो रही थी। आधी रात करीब 12 बजे तीन नकाबपोश छत के रास्ते घर में घुसे और उन्हें नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश उनके कानों से सोने के कुंडल, गले से चांदी का हार, पैरों से पाजेब और उंगलियों से बिछवे उतार ले गए। अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, 3 जोड़ी पाजेब और कपड़े-साड़ी समेत अन्य कीमती सामान भी ले गए। होश आने पर ममता ने शोर मचाया और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
इसी रात ललियाना गांव में यशबीर के घर भी पांच नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर दाखिल हुए। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों की गर्दन पर फरसा रखकर जान से मारने की धमकी दी और दो सोने की अंगूठी, चार चांदी की अंगूठी, हाथ का हथफूल, तीन चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान लूट लिया।
सूचना मिलते ही खेकड़ा सीओ रोहन चोरसिया मौके पर पहुंचे और दोनों घटनाओं की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।