{"_id":"6adcebbeeca60eca38000156","slug":"video-inner-wheel-club-of-meerut-shastri-nagar-celebrated-diwali-with-pomp-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्री नगर ने धूमधाम से किया दिवाली सेलिब्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्री नगर ने धूमधाम से किया दिवाली सेलिब्रेशन
मेरठ। शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्री नगर ने होटल क्विविरा में जिला अध्यक्ष के दौरे और दिवाली बैठक का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष शालिनी गोयल ने जिला अध्यक्ष डॉ. उषा राज गुप्ता का स्वागत किया। उषा राज गुप्ता, जिला ईएसओ अनिता सिंह और पीडीसी कुसुम यादव ने कार्यकारी सदस्यों के साथ इनर व्हील प्रार्थना से बैठक का शुभारंभ किया। कोषाध्यक्ष मनीका गोयल और रूबी की कार्यक्रम में सहभागिता रही। उषा राज गुप्ता ने क्लब के विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और कार्यकारी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान, जिला संपादक गीतांजलि ने उषा राज गुप्ता के हाथों इनर व्हील पत्रिका सुरभि का विमोचन कराया। सचिव शिखा रस्तोगी ने क्लब की गतिविधि रिपोर्ट पढ़ी। दिवाली बैठक में सदस्यों ने सामूहिक डांडिया किया और मनोरंजक खेलों में भाग लिया। मनीका गोयल, रूबी रस्तोगी, गीतांजलि, नीति, मीनाक्षी, रेनू आदि सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।