{"_id":"6a1efbd449292f29bc05154f","slug":"video-heat-wave-center-will-provide-relief-to-travelers-from-heat-wave-chairperson-inaugurated-it-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: यात्रियों को लू से राहत देगा हीट वेव केंद्र, चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यात्रियों को लू से राहत देगा हीट वेव केंद्र, चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन
मेरठ। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत ने यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए मुख्य बस स्टैंड पर हीट वेव राहत केंद्र स्थापित किया है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मौजूदगी में केंद्र का उद्घाटन किया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा इस वर्ष हीट वेव का प्रभाव अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों और तहसीलों को आमजन को लू से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत हस्तिनापुर ने बस स्टैंड को हीट वेव राहत केंद्र के रूप में विकसित किया है। उद्घाटन के दौरान चेयरपर्सन सुधा खटीक ने राहत केंद्र पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार बनी रहें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राहत केंद्र पर यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था, छायादार विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार सामग्री तथा लू से बचाव संबंधी जागरूकता संदेश उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा गर्मी से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए आवश्यक संसाधन भी रखे गए हैं। उन्होंने बताया था गर्मी के दौरान बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह केंद्र शुरू किया गया है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि लोगों को लू के प्रभाव से बचाया जा सके। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।