{"_id":"6afac0986812c0a2d3049f3e","slug":"video-farmers-protest-at-mda-office-in-meerut-continues-for-15th-day-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेडा कार्यालय में किसानों का धरना 15वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेडा कार्यालय में किसानों का धरना 15वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मेरठ में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गंगानगर, लोहिया नगर और वेदव्यासपुरी आवास योजना से जुड़े किसानों का मेडा कार्यालय पर धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर 'डालो तो वोट नहीं' के नारे के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे जसवीर प्रधान, धर्मपाल, गौरव गुर्जर और कृपाल सिंह बाबा ने चेतावनी दी कि अब लड़ाई आर-पार की होगी। किसानों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले के हर गांव से बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। इस दौरान हाजी आमिर, मलखान सिंह, सतपाल, प्रशांत कसाना और पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।