Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Driven to the brink by harassment, the family had jumped into the Godavari River; accused Sheikh Sadiq, who had fled Kakinada, has been arrested in Meerut.
{"_id":"6a8c774d263d77be7c04b719","slug":"video-driven-to-the-brink-by-harassment-the-family-had-jumped-into-the-godavari-river-accused-sheikh-sadiq-who-had-fled-kakinada-has-been-arrested-in-meerut-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने गोदावरी नदी में लगाई थी छलांग, काकीनाडा से फरार आरोपी शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने गोदावरी नदी में लगाई थी छलांग, काकीनाडा से फरार आरोपी शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार
मेरठ। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शातिर आरोपी को मेरठ की स्वाट टीम और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेख सादिक खान (26 वर्ष), निवासी काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए मेरठ में छिपा हुआ था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी थी परिवार ने जान काकीनाडा जिले के पिठापुरम में पंचायत राज विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू (61), उनकी पत्नी मीना (59) और पुत्री सौजन्या (34) ने राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के साथ मौजूद 10 वर्षीय मासूम बालक की जान बच गई थी। पुलिस जांच और परिजनों द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर यह बात सामने आई कि रायफल शूटिंग अकादमी का संचालक और कोच शेख सादिक खान परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। सौजन्या के पति की मृत्यु के बाद सादिक ने मदद के बहाने परिवार में पैठ बनाई। इसके बाद आरोपी ने परिवार को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल करके उनके बैंक खातों, आभूषणों और चल-अचल संपत्ति को अपने नियंत्रण में ले लिया था। लगातार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण से तंग आकर पूरे परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी आंध्र प्रदेश से फरार होकर मेरठ में शरण लिए हुए था। काकीनाडा के सर्पवरम थाना पुलिस से इनपुट मिलने के बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।