{"_id":"6aa794c526653df76a00818d","slug":"video-demand-to-name-noida-international-airport-after-maharishi-dayanand-saraswati-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
मेरठ में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग को लेकर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सभा के प्रधान जिले सिंह आर्य और मंत्री नागेंद्र आर्य ने अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए नामकरण की मांग रखी।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस मांग को लेकर 11 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा और 22 अगस्त को नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में धर्म संसद आयोजित की गई थी। दोनों धर्म संसद में एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अब यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।