Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Dead body of a young man found near the house, suspicion of murder, family members expressed suspicion of murder on the friend of the deceased, accused in custody
{"_id":"6a551ba6c28ef2057d05fb16","slug":"video-dead-body-of-a-young-man-found-near-the-house-suspicion-of-murder-family-members-expressed-suspicion-of-murder-on-the-friend-of-the-deceased-accused-in-custody-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: घर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने मृतक के दोस्त पर जताया हत्या का शक, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने मृतक के दोस्त पर जताया हत्या का शक, आरोपी हिरासत में
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्णा त्यागी (24) का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। सीओ बृह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्णा त्यागी मंडी में काम करता था। रविवार शाम वह घर से थोड़ी में आने की बात कहकर गया था। रविवार रात वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार को उसका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कृष्णा की कॉलोनी निवासी एक युवक से दोस्ती थी। आरोप लगाया कि दोस्त ने युवक की हत्या की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो मृतक की कमर पर चोट का निशान मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। सीओ बृह्मपुरी का कहना है कि चोट कैसे लगी और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।