फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut Power Outage: Underground Cable Box Failure Leaves Half the City Without Electricity for 13 Hours

मेरठ में बिजली संकट: अंडरग्राउंड केबल बॉक्स फुंकने से आधे शहर में 13 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Sat, 31 Oct 2026 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

मेरठ में 33 केवी लाइन का अंडरग्राउंड केबल बॉक्स फुंकने से बेगमपुल बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। ब्रह्मपुरी, आबूलेन समेत कई इलाकों में 13 घंटे बिजली गुल रहने से पानी का संकट भी गहरा गया।

विज्ञापन
Meerut Power Outage: Underground Cable Box Failure Leaves Half the City Without Electricity for 13 Hours
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बिजली संकट ने आधे शहर के लोगों को परेशान कर दिया। बृहस्पतिवार रात 12 बजे 33 केवी विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड केबल बॉक्स फुंकने से बेगमपुल बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, सदर बाजार, बेगमपुल और आबूलेन समेत कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही।

विज्ञापन


करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर मुख्य लाइन चालू हुई, लेकिन कई क्षेत्रों में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबी कटौती से इन्वर्टर बंद हो गए और लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंका, बेगमपुल बिजलीघर की सप्लाई ठप
मेरठ शहर में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे 33 केवी विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड केबल बॉक्स अचानक फुंक गया। इसके चलते बेगमपुल बिजलीघर की पूरी आपूर्ति ठप हो गई। बड़े फाल्ट के कारण ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, इंद्रानगर, सदर बाजार, बेगमपुल, आबूलेन, पीएल शर्मा रोड, जवाहर क्वार्टर, कल्याणी, आदर्शनगर और बेगमबाग समेत कई इलाकों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। शुक्रवार सुबह विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को 33 केवी लाइन में फाल्ट की जानकारी मिली। विभागीय अधिकारी जल्द आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन मरम्मत में कई घंटे लग गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में देवी चित्रलेखा: विज्ञान और आस्था पर डाला प्रकाश, भजन गाकर दिया प्रेम और प्रभु की भक्ति का संदेश

Trending Videos

13 घंटे बाद मुख्य लाइन चालू, कई इलाकों में शाम तक कटौती
करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे मुख्य लाइन चालू हो सकी। हालांकि, इससे सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। कई इलाकों में शुक्रवार शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई थी।

लंबी कटौती के कारण घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बाजारों में कामकाज प्रभावित हुआ। दिनभर बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया। नगर निगम की ओर से पेयजल की अस्थायी व्यवस्था भी इस दौरान प्रभावित रही। इससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में बिजली विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति नाराजगी रही।

बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि रात में बिजली गुल होने के बाद सुबह अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद 33 केवी लाइन में फाल्ट की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि घंटों बिजली बाधित रहने से दुकानों और घरों में परेशानी हुई।

शास्त्री की कोठी पर ट्रांसफार्मर खराब, कई मोहल्लों में संकट
शहर में बिजली संकट के बीच शास्त्री की कोठी पर लगा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। भाजपा आपदा राहत विभाग के महानगर संयोजक राकेश गौड़ के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने से ब्रह्मपुरी पश्चिमी, ब्रह्मपुरी पूर्वी, शास्त्री की कोठी, मास्टर कॉलोनी और इंदिरा नगर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लंबी कटौती के कारण इन क्षेत्रों में भी इन्वर्टर बंद हो गए और पानी की समस्या खड़ी हो गई।

अधिशासी अभियंता (साउथ) डीवी सिंह ने बताया कि खराबी की सूचना मिलते ही विभाग ने कार्रवाई की और क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारू करा दी।

वैकल्पिक लाइन से कराई गई आपूर्ति: विद्युत विभाग
अधिशासी अभियंता (11 केवी लाइन नार्थ) प्रशांत सोनी ने बताया कि भूमिगत केबल बॉक्स फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत के दौरान वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति कराई गई। फाल्ट पूरी तरह ठीक होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed