{"_id":"6adceba5d875e0a1060cbff6","slug":"video-a-variety-of-voices-in-the-provincial-national-group-singing-competition-of-bharat-vikas-parishad-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत विकास परिषद की प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में बिखरी स्वरों की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत विकास परिषद की प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में बिखरी स्वरों की छटा
मेरठ। शनिवार को भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत और सम्राट शाखा ने रुड़की रोड स्थित कल्याणी फार्म हाउस में प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 15 शाखाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे 15 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ मेन शाखा का प्रतिनिधित्व कर रही दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम पहले स्थान पर रही। शास्त्री नगर मेरठ की बालेराम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर की भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की टीम तीसरे स्थान पर रही। मां बाला सुंदरी देवबंद की दून वैली पब्लिक स्कूल को चतुर्थ स्थान मिला। समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर की आर्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को पंचम स्थान पर सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सभी 15 प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो दिए गए। सभी 15 टीमों ने हिंदी और संस्कृत भाषाओं में देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।