Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
A peon was found dead in a tractor agency office; police are investigating, but the cause of death remains unknown.
{"_id":"6944257100041720b8065446","slug":"video-a-peon-was-found-dead-in-a-tractor-agency-office-police-are-investigating-but-the-cause-of-death-remains-unknown-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में मृत मिला चपरासी, पुलिस जांच में जुटी, नहीं हो सकी मौत के कारण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में मृत मिला चपरासी, पुलिस जांच में जुटी, नहीं हो सकी मौत के कारण की जानकारी
मेरठ। दौराला में मुजफ्फरनगर के रविंद्र की राजधानी ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह चपरासी का शव पड़ा मिला। साथी कर्मचारी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। गंगानगर थाने के अम्हेड़ा गांव निवासी अजय 25 वर्ष पिछले चार साल से एजेंसी पर चपरासी का कार्य कर रहा था। वह रात में एजेंसी पर ही सोता था। साथी कर्मचारी प्रेम ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग 10 बजे तक वह मोबाइल देख रहा था। इसके बाद वह सो गया। बृहस्पतिवार सुबह वह जागा तो अजय का एजेंसी के कार्यालय में शव पड़ा हुआ था। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अजय के परिजनों को सूचना दी। अजय डौरली स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।